फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्वेशपुर के जंगल में हुई गोकशी, पुलिस के पहुंचने से पहले मांस लेकर गोकश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्वेशपुर के जंगल में हुई गोकशी, पुलिस के पहुंचने से पहले मांस लेकर गोकश फरार
विज्ञापन

सरधना। दुर्वेशपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह गोकशी की घटना हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी मांस व पशुओं के अवशेष लेकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस को खेत में जमीन पर खून पड़ा मिला। पुलिस ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
सरधना क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिठलोकर के जंगल में हुई गोकशी और पुलिस की घेराबंदी के बाद गोकश वहां से फरार हो गए थे। वहीं, इसके बाद गंगनहर पटरी पर नगला आर्डर के जंगल में गोकशी की घटना हुई। पुलिस ने पिठलोकर व गंगनहर पटरी पर गोकशी की घटना रोकने के लिए गश्त बढ़ाई तो अब गोकशों ने दुर्वेशपुर के जंगल में पशु कटान की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गोकशी की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक गोकश मांस व पशुओं के अवशेष वहां से उठाकर अपने साथ ले गए। मौके पर पुलिस को जमीन पर केवल खून पड़ा मिला।
सीओ आरपी शाही ने बताया कि दुर्वेशपुर के जंगल में हुई गोकशी की घटना को लेकर अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें