भाजपा ने अब तक यूपी में लोकसभा के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दो सीटें रालोद और एक सीट सुभासपा को दी गई है, जबकि दो सीट अपना दल (एस) को दी जानी है। ऐसे में भाजपा के कोटे की शेष बची 24 सीटों पर उम्मीदवार तय करने को लेकर सोमवार को भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी।
बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, महामंत्री (संगठन ) धर्मपाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।
आज जारी हो सकती है सूची
सूत्रों के मुताबिक यूपी समेत विभिन्न प्रदेश के लिए उम्मीदवारों के चयन के मुद्दे पर कोर कमेटी की बैठक के बाद अब मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) बैठक हो सकती है। इसके बाद लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी हो सकती है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि होली के एक या दो दिन पहले सूची जारी की जाएगी।