इसके बाद तीसरे ऑडियो में शाहिद मंजूर उस व्यक्ति को कह रहे हैं कि नवाजिश ने तुम्हे गाली नहीं दी है। वो व्यक्ति कहता है कि आप आॉडियो आकर सुन लीजिए। इस पर शाहिद मंजूर कहते हैं कि तुम तो मुझसे ही कह रहे हो कि मिठाई बंट गई है। नवाजिश ने कुछ नहीं कहा। अगर कहा भी है तो जाओ जो करना है कर लो।
किठौर का व्यक्ति है, जो इस तरह से ऑडियो वायरल कर रहा है। नवाजिश ने उसे गाली नहीं दी है, न ही ऑडियो में गाली है। न ही मैंने कोई विवादित बात कही है। लोकसभा चुनाव होने वाला है, इसलिए इस तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। - शाहिद मंजूर, पूर्व कैबिनेट मंत्री
पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और उनके बेटे के नाम से ऑडियो वायरल हो रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। ऑडियो हाईकमान को भेज दिए हैं। हाईकमान के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। - विपिन चौधरी, जिलाध्यक्ष, सपा