मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और रुपहले पर्दे पर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल टिकट घोषित होने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे। उन्होंने बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया।
गोविल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा जन्म और पालन पोषण क्रांतिधरा में हुआ। यहां की गालियां, घर और स्कूल की यादें ताजा हो गईं। मेरठ से भाजपा ने टिकट दिया इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद आभार। गोविल ने कहा कि मुझ पर कोई लांछन लगे, ऐसा कोई काम मैंने आज तक नहीं किया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पूरा देश, विश्व राममय है।