फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: मेरठ पहुंचे अरुण गोविल, औघड़नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 27 Mar 2024 12:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Election 2024 : भाजपा से टिकट मिलने के बाद अरुण गोविल पहली बार मेरठ पहुंचे। उन्होंने पहले औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कंगना रनौत पर टिप्पणी के सवाल पर बोलने से इंकार कर दिया। वहीं, राहुल गांधी को लेकर ये बड़ी बात कही।
विज्ञापन
अरुण गोविल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी और रुपहले पर्दे पर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल टिकट घोषित होने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे। उन्होंने बाबा औघड़नाथ मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


गोविल ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि मेरा जन्म और पालन पोषण क्रांतिधरा में हुआ। यहां की गालियां, घर और स्कूल की यादें ताजा हो गईं। मेरठ से भाजपा ने टिकट दिया इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद आभार। गोविल ने कहा कि मुझ पर कोई लांछन लगे, ऐसा कोई काम मैंने आज तक नहीं किया। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज पूरा देश, विश्व राममय है।

अरुण गोविल ने कहा कि मेरठ की जनता को प्यार और मोहब्बत देने आया हूं। मेरठ के लोगों के लिए बहुत काम करना चाहता हूं। पीएम मोदी ने इतने काम किए हैं कि उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है।

कंगना रनौत पर टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कुछ बोलने से इंकार कर दिया। भाजपा में टिकट के दावेदारों की नाराजगी पर कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। मैं सबको घर जाकर साथ लाऊंगा।

यह भी पढ़ें: चुनाव पर चर्चा: अमर उजाला टीम ने कैराना में टटोली मतदाताओं की नब्ज; इकरा, जयंत और बसपा को लेकर ये बोले युवा
विज्ञापन

वहीं, राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान के सवाल पर कहा कि वो किन शब्दों का इस्तेमाल करते हैं मुझे नहीं पता लेकिन, मैं अपने व्यवहार से सभी से प्रेम करता हूं। सांसद राजेंद्र अग्रवाल और अरुण गोविल ने एक-दूसरे को माला पहनाई।

यह भी पढ़ें: Road Accident: बिजनौर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, चार लोगों की मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें