उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और महान दल के गठबंधन पर कहा कि मैं अभी मध्य प्रदेश से ही आ रहा हूं। सपा का कोई वहां कोई जनाधार नहीं है।
कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी की लड़ाई है। मध्य प्रदेश ही नहीं पांच राज्यों के चुनाव भी कांग्रेस जीतेगी। उत्तर प्रदेश की 80 में 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है।
यह भी पढ़ें: UP: दीपावली पर गुड़ की मिठाई से मुंह करें मीठा, विदेशों तक मांग, कोल्हुओं पर बनाई जा रहीं 20 से अधिक वैराइटी
गठबंधन के भविष्य वाले सवाल पर बोले अजय राय आला कमान करेगा। गठबंधन के भविष्य का फैसला। राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा किसके साथ गठबंधन करना है, किसके साथ नहीं है।
लखनऊ में हुए पोस्टर वार पर भी बोले अजय राय
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। राष्ट्रीय लोक दल और बहुजन समाज पार्टी के सवाल पर भी बोले अजय नेतृत्व का जो फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा। पूर्व विधायक दामोदर शर्मा दूसरी पुण्यतिथि पर शास्त्री नगर डी ब्लॉक स्थित आर्य भवन में पहुंचकर अजय राय ने श्रद्धांजलि दी।