फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सेवानिवृत्त सीओ ने इकलौते बेटे की गोली मारकर की हत्या, इस बात पर था विवाद 

Mon, 04 Oct 2021 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के दाहा गांव में शराब पीकर आने पर हुए विवाद के बाद एक रिटायर्ड सीओ ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर डाली। युवक की मां ने थाने में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में दोघट थानाक्षेत्र में रविवार देर रात सेवानिवृत्त सीओ ने इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। एसपी, सीओ व थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की मां ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


दाहा गांव के रहने वाले विनोद राणा यूपी पुलिस में सीओ थे। वे एक साल पहले ही सेवानिवृत्त हो गए थे। वे परिवार के साथ गांव में ही रह रहे थे। परिवार में पुत्र जितेंद्र राणा और एक बेटी है। 

दोघट इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि उनका पुत्र जितेंद्र (32) रविवार देर शाम शराब पीकर घर आया था और उसका अपनी मां बिनेश देवी के साथ विवाद हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फूटा किसानों का गुस्सा: मेरठ व आसपास के जिलों में आक्रोश का केंद्र बना कलक्ट्रेट, देखें तस्वीरें
 

इंस्पेक्टर के अनुसार यह विवाद इतना बढ़ गया कि पिता विनोद राणा ने लाइसेंसी बंदूक से उसके सिर में दो गोली मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे और शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उसके बाद थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया। बिनेश देवी ने मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर के मुताबिक पुलिस ने मृतक जितेंद्र के पिता को भी हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें