फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर बिजनौर के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Mon, 04 Oct 2021 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बिजनौर

सार

आज सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि दिल्ली एयरपोर्ट से अपने बेटे को छोड़कर वापस लौट रहे ब्रेजा कार सवार चालक ताजिम निवासी बिजनौर को नींद की झपकी लग गई, इससे कार हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में आज सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि नींद की झपकी लगने से तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी, जिससे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले बिजनौर के माले मोहल्ले के रहने वाले बताए गए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं जानकारी लगने पर परिजन मेरठ पहुंचे। 

विज्ञापन


दो परिजनों को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक भीषण हादसे में चार महिलाओं समेत पांच लोगों की जान चली गई। बताया गया कि ब्रेजा कार सवार ताजिम निवासी बिजनौर अपने साले व ससुर को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़कर परिवार सहित वापस बिजनौर लौट रहा था। इसी दौरान नींद की झपकी लगने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार तेज रफ्तार होने के कारण टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: लखीमपुर खीरी की घटना से किसानों में उबाल, केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान को रोका, जताया विरोध
विज्ञापन


आठ माह का बच्चा भी घायल
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मरने वालों के नाम ताजीम (30), अल्मास (28) पत्नी ताजीम, जुबैरिया (16) पुत्री जसीम, नफीसा फातुम (60) पत्नी शाहिद, फाजिला (30) पत्नी जाहिल, उमेर 8 माह का बच्चा है, जो ताजीम का बेटा है, जिसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पांच लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे मेरठ पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें