फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बेखौफ अपराधी: किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर पकड़े गए दो आरोपी, जमकर हुई धुनाई

Fri, 01 Apr 2022 10:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

एक युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर दो आरोपियों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी। एक दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद के भावनपुर थाना क्षेत्र से अगवा किशोरी से तीन युवकों ने जागृति विहार एक्सटेंशन में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं एक आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान मोबिन निवासी इस्लामाबाद, शोएब निवासी किदवई नगर और एक अन्य युवक ने बाइक पर बैठाकर युवती को अगवा कर लिया। तीनों युवक उसे जागृति विहार एक्सटेंशन गुर्जर चौक पर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। एक आरोपी भाग निकला।

उधर, मामले की जानकारी होने पर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मेडिकल थाने पहुंचे और हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की और खींचतान हो गई। अध्यक्ष सचिन सिरोही का आरोप है कि पुलिस आरोपियों के बचाव में लगी है। परिजनों से तहरीर तक बदलवा दी गई। मेडिकल इंस्पेक्टर संत शरण सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। एससी-एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ : पूर्व मंत्री याकूब की फैक्टरी से पकड़ा गया पांच करोड़ का मीट, अफसर हैरान, 19 घंटे की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
मेरठ में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मवाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने बताया कि छह माह पहले गांव में रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहे हैं। गुरुवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर शिकायत की। सीओ अमित राय ने संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: मर्डर: जान की भीख मांगता रहा जितेंद्र, लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, ताबड़तोड़ सीने में उतारीं आठ गोलियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें