फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, दुघर्टना में कार सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 10 Apr 2022 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छपार में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के छपार में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराय गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में रविवार दोपहर बडेढ़ी चौराहे के निकट हाईवे पर मोती झील की पुलिया से एक क्रेटा कार टकरा गई।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में युवक ने की दोस्त की पेचकस से गोदकर हत्या, परिजनों का थाने में हंगामा, सामने आई मर्डर की ये वजह 

हादसे में कार सवार हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना इसराना क्षेत्र के गांव अहर निवासी (29) सोनू पुत्र रणधीर व थाना मतलोडा गांव छिछराना निवासी (29) रवि पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा युवक अंकित पुत्र कृपाल सिंह जनपद करनाल थाना असंद, गांव पिलोना गंभीर घायल है। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से  उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें