पुलिस ने कबाड़ियों की घेराबंदी के लिए पहले उनको गैंगस्टर में निरुद्ध कराया। कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए जीएसटी द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने गल्ला पर 25 हजार रुपये का इनाम कर दिया था। जिसको बढ़ाकर आईजी प्रवीण कुमार ने 50 हजार रुपये कर दिया है।
सदर बाजार पुलिस ने गल्ला की तलाश में शनिवार को भी दबिश दी है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोतीगंज के कई कबाड़ियों की घेराबंदी करने के लिये पुलिस लगी हुई है। गल्ला शातिर कबाड़ी है और उस पर 50 से अधिक मुकदमे भी दर्ज है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गल्ला के सोतीगंज, वेस्ट एंड रोड समेत कई जगह पर गोदाम बने हैं। जहां पर दूसरे राज्यों से भी चोरी के वाहन कटने के लिए आते थे। गल्ला पर दिल्ली और हरियाणा में भी केस दर्ज हैं। पुलिस कहती है कि गल्ला सोतीगंज का सबसे बड़ा कबाड़ी है। जिसकी घेराबंदी के लिए पुलिस अब लग गई है। कई साल से पुलिस ही उसको बचा रही थी।