फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर: मेरठ में लगातार बढ़ रहे मरीज, अब संख्या पहुंची 600 के पार, जानें शहर के हालात

Fri, 08 Oct 2021 11:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब फिर से 32 नए मरीज मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या 631 हो चुकी हैं। हालांकि इनमें 455 मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : un hindi samachar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में डेंगू फैलता जा रहा है। जिले में गुरुवार को 32 नए मरीज मिले। अब मरीजों की कुल संख्या 631 पहुंच गई है। इनमें 176 सक्रिय मरीज हैं। 103 अस्पतालों में भर्ती हैं और 73 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं, जबकि 455 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन


नए मरीज हस्तिनापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, रोहटा, सरधना, सरूरपुर, जय भीम नगर, कंकरखेड़ा, कुंडा, मकबरा डिग्गी, मलियाना, राजबन, साबुन गोदाम और तारापुरी के रहने वाले हैं। मलेरिया विभाग की टीम द्वारा घर-घर किए जा रहे सर्वे अभियान में 20 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। चिरोड़ी, बटजेवरा, जयभीमनगर, केसर बक्सर और कंकरखेड़ा के घरों में टीम को लार्वा मिला है। अब तक 554 लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इन स्थानों पर मलेरिया विभाग कंटेनर सर्वे, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी का कहना है कि फिर से लार्वा बढ़े हैं। सर्वे अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: खौफनाक सच: ससुर ने पहले बहू पिंकी को लात-घूंसों से पीटा, फिर कटर से किए थे ताबड़तोड़ वार, ऐसे खुला राज
विज्ञापन


4346 सैंपलों की जांच, कोरोना का एक मरीज मिला
गुरुवार को 4346 लोगों के सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला है। छह सक्रिय केस हो गए हैं, जिनमें से तीन अस्पताल में भर्ती हैं और तीन होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66,022 लोग मिल चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें

9711 लोगों को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
जिले में गुरुवार को 9711 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। 117 बूथों पर टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को 124 बूथों पर 50,050 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक 16 लाख 82 हजार 222 लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि इनमें से छह लाख 89 हजार 599 लोग ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज लग चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें