मिलावट का शक, एफएसडीए ने 16 खाद्य पदार्थों के लिए नमूने
मेरठ। मिलावट के शक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने बुधवार को 16 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि नवरात्रि पर्व के मद्देनजर एफएसडीए ने अभियान शुरू किया है।
इसके तहत शास्त्रीनगर से कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, गढ़ रोड से मुनक्का, हसनपुर कलां से घी, हसनपुर कदीम से कुट्टू का आटा, सावां का चावल, किनानगर से भैंस का दूध, गढ़ रोड से मिश्रित दूध, मंगलपांडे नगर से व्हाईट रॉक साल्ट, साबूदाना, रामदाना लड्डू, खडौली बाईपास से नकमीन, बागपत रोड से सावां का चावल और व्रत के नमक के नमूने लिए हैं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार, सुभाष चंद्र मौर्य, परमवीर सिंह, वैभव शर्मा, उमेश कुमार, सुमन पाल, विपिन कुमार, अमित कुमार, मनोज कुमार और अरुण कुमार आदि रहे।