मऊ समाजवादी पार्टी मऊ के नवनियुक्त समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव के पहली बार जिला आगमन पर पार्टी के युवा फ्रंटल संगठन तथा जनपद के पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार को स्वागत किया गया। समारोह में पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों को विशेष प्राथमिकता देने वाली पार्टी है। इन्हीं नौजवानों के बल पर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा प्रवक्ता राजीव राय ने कहा कि सरकार बनने में सबसे बड़ा योगदान नौजवानों कार्यकर्ताओं का ही होगा।
राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को लेकर अभी से जी-जान से जुट जाएं। विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकार हर मार्चे पर विफल साबित हो रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी ने नवजवानों से अपील किया कि वह पूरे मनोयोग से पार्टी को विजय श्री दिलाने के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। समारोह में पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, शैलेन्द्र यादव साधु, मुन्ना यादव, अद्याशंकर यादव, महा सचिव कुद्दुश अंसारी, दिनेश चंद्र गुड्डू चौधरी, रमेश दुबे, रॉबिन सिंह, संदीप यादव, रामधनी चौहान, केके पांडेय, योगेंद्र यादव, अशोक कुमार गौतम, लालचन्द यादव आदिल आदि रहे।