मऊ। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने जिले के कई थानों के 11 अपराधियों को जिला बदर घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार शहर कोतवाली के शहर के मुगलपुरा मुहल्ले के निवासी मुजम्मिल को दो माह, अतीकुर्रहमान और मतीकुर्रहमान को दो माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया है। इन तीनों पर पूर्व सभासद को दो साल पहले मारने पीटने का आरोप है।
उधर रानीपुर थाने के घुटमा गांव निवासी असगर नट को छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया है। उधर घोसी कोतवाली के इंद्रपुर गांव निवासी राम विलास और राम सिंह चौहान को छह माह के लिए जिला बदर घोषित किया गया है। उधर मधुबन थाने के रसूलपुर आदमपुर उर्फ रामपुर निवासी सरफराज अहमद को तीन माह, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर निवासी मोनू उर्फ सुधाकर को तीन माह, कोइरियापार निवासी काशी को छह माह, कोइरियापार निवासी संग्राम और सरायलखंसी थाने के बकवल निवासी प्रभात सिंह को छह- छह महीने के लिए जिलाबदर घोषित किया गया है।