फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने का लॉकेट लेकर महिला फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बुढ़ावल के समीप बाइक पर बैठी युवती को उतार कर उसके गले का लॉकेट झांसा देकर एक महिला लेकर फरार हो गई। इस संबंध में पीड़िता श्रीमंती पत्नी मुन्ना पटेल ग्राम सुपाली थाना नगरा जिला बलिया ने थाने में तहरीर दिया कि वह अपने मायके ग्राम सोहरा भार थाना रौनापार जिला आजमगढ़ से शनिवार को एक बजे दोहरीघाट पहुंची। वहां चौक पर एक व्यक्ति और एक महिला आई पूछी कहां जाओगी, पीड़िता ने उन्हें जवाब दिया कि उसे बेल्थरा रोड जाना है।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल सवार ने कहा मुझे भी बेल्थरा चलना है। उसने पीड़ित महिला को बाइक पर बैठा लिया। लगभग तीन किलोमीटर जाने पर थाना क्षेत्र के बुढ़ावल के समीप बाइक सवार युवक की दोस्त महिला ने अपने सहेली के घर जाने का बहाना बनाकर श्रीमंती के गले का लॉकेट मांगी। उसने कहा कि मैं अभी आ रही हूं तब तक तुम यहीं रुको। श्रीमंती ने उनकी बात पर विश्वास करके सोने का लाकेट दे दिया और महिला के लौटने का इंतजार करने लगी। लेकिन दो घंटे बीतने के बाद न महिला लौटी और न ही उसका दोस्त मित्र। निराश होकर श्रीमंती थाने आई और पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुट गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया पुलिस से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें