फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्टफोन से लैस होंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन से आंगनबाड़ी केंद्रों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी के रूप में संचालित करने की कवायद अंतिम दौर में चल रही है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 2200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुुका है। इसके साथ ही प्री प्राइमरी की शिक्षा पर निगरानी के लिए परिषदीय विद्यालयों को प्रशिक्षित करने की कवायद शुरू हो गई है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन की सुविधा से लैस किया जाएगा। स्मार्टफोन वितरण के लिए जिलास्तरीय कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 2587 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। शासन की तरफ से निजी प्ले ग्रुप की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी की शिक्षा देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से 2200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियों की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओं, पोषण और स्वास्थ्य मानकों की फीडिंग करेंगी। पोषण ट्रैकर का प्रभावी क्रियान्वयन होने से लाभार्थियों की नियमित वृद्धि की निगरानी में सुगमता होगी, जिससे जिले के पोषण स्तर में सुधार आएगा। इसके वितरण के लिए विभाग तरफ से जिलास्तरीय टीम का गठन कर लिया गया है। इस बाबत प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय गौतम का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी कक्षाओं के संचालन की शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें