फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के अपहरण मामले में दो इनामिया बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रेसवर्ता करते एसपी सुशील घुले और प्रधान अपरहण कांड में पकड़े गए 25 हजार के इनामी द - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के दरौधा माधोपुर गांव के पूर्व प्रधान अपहरण के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश को मधुबन पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिसिया पूछताछ में दो अन्य बदमाशों का नाम भी प्रकाश में आया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम बनाई हैं। पुलिस टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह छह बजे बोलेरो सवार बदमाशों ने दरौधा माधोपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रामशब्द पटेल का असलहे के बल पर अपहरण कर लिया था। मामले में पुलिस ने चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम जसड़ा के पास से तीन अपहरणकर्ता राहुल, खरविन्द और अमित चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मामले के मुख्य सूत्रधार मधुबन के चकहैबतुल्लाह निवासी लक्ष्मीचंद्र उर्फ लक्की और गुलशन फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को मधुबन पुलिस ने कुंडा शरीफ गेट के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा और एक बाइक बरामद की। पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि इस घटना में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह निवासी सन्नी और रामप्रताप भी शामिल हैं। घटना के बाद से यह दोनों फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है।
लकी और गुलशन ने ही रची थी अपहरण की साजिश
मऊ। शुक्रवार को पुलिस गिरफ्त में आए इनामिया बदमाश लक्ष्मीचंद्र उर्फ लकी और गुलशन ने ही अपहरण की साजिश रची थी। दोनों ने फिरौती के लिए पूर्व प्रधान के अपहरण की पूरी योजना बनाई और अपने साथियों से बात की। घटना के तीन दिन पहले से ही सबने रेकी की। अपहरण की घटना को अंजाम देने से एक दिन पूर्व लकी और गुलशन ने अपने साथियों को बुलाकर पूर्व प्रधान की पहचान कराई थी। जिसके बाद बुधवार की सुबह बोलेरो से आए पांच बदमाशों ने पूर्व प्रधान का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें