फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले मे धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को भगवान कृष्ण के जन्म दिवस का पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने पटाखे दागे और आरती की। महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया... आदि सोहर गीत गाए।
विज्ञापन

नगर के सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, इमिलिया, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, ब्राह्मणटोला सहित घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।
श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं। इसी क्रम में नगर के शीतला माता धाम, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, पावर हाउस कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर, बाबा बिहारी दास मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इसके अलावा मुहल्लों में घर-घर भगवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई थी। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियाल नगाड़े आदि बजने लगे। महाआरती के बाद प्रगट भये गोपाला दीनदयाला जसुमति के हितकारी, गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य गीतों तथा सोहर से पूरा माहौल भक्ति मय रहा।
विज्ञापन

अमिला संवाददाता के अनुसार नगरपंचायत अमिला सहित क्षेत्र के बोझी, भटमीला, मांदी सिपाह, अमिला रेलवे स्टेशन, बाबा थानी दास सहित विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में परंपरागत डोल भगवान श्रीकृष्ण की झांकी का नगर में भ्रमण कराया गया।श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया।
घोसी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व घोसी नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। लोग श्री कृष्ण के आदर्शों पर चलकर समाजहित में कार्य करने की सीख लिया। घोसी नगर के बस स्टेशन हनुमान मंदिर, शिव मंदिर रेलवे स्टेशन, तहसील घोसी ,कोतवाली घोसी, चीनी मिल घोसी ,कादीपुर ,पकड़ी रोड, कस्बा खास आदि सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने पूजन अर्चन कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर समाजसेवी मुन्ना प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र मद्देशिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें