फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों से बचाव और दस्तक अभियान के लिए निकली टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सीएमओ कार्यालय पर मंगलवार की सुबह विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण का उद्घाटन सीएमओ डॉ. श्याम नारायण दूबे ने किया। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। सीएमओ ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, छिड़काव तथा जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके लिए 1006 टीमें बनाई गई हैं। नगर पालिका के साथ टीमें नगर के कई मुहल्लों में जाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त कर फागिंग आदि किया।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके यादव ने बताया कि आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बुखार के मरीजों को खोजने के साथ उनके उपचार का प्रबंध किया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि आशाओं को बुखार के मरीजों की ट्रेकिंग हेतु प्रशिक्षित किया गया है। 19 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच विशेष दस्तक अभियान तथा 19 अक्टूबर से 17 नवंबर तक संचारी रोगों से बचाव के हेतु अभियान चलाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद के खाद्य व सफाई निरीक्षक नरेंद्र कुमार और सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्रोतों में कमी करने, लार्वारोधी गतिविधियां संचालित करने के साथ आवश्यकतानुसार फागिंग एवं छिड़काव कार्ययोजना के अनुसार किया जायेगा। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके यादव, डा. एसपी अग्रवाल, डा. वकील अली, जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नपा नरेेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, मलेरिया निरीक्षक दीपक पांडेय, राजेश यादव, संगीता भारती, जेई कंसल्टेंट डॉ. उपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें