फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्र के गार्ड पर धान चोरी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोंठा मंडी परिसर में स्थित विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र पर तौल के लिए आए धान में से तीन क्विंटल धान चोरी का आरोप एक किसान ने गार्ड पर लगाया है। किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम घोसी से फोन करके किया। एसडीएम ने थानाध्यक्ष दोहरीघाट को मामले को निपटाने तथा किसान को धान वापस कराने का निर्देश दिया। पुलिस किसान और गार्ड दोनों को थाने बुलाया। किसान ने गार्ड के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन पुलिस ने गार्ड को डांट फटकार कर भगा दिया।
विज्ञापन

दोहरीघाट थाने के सियरही बरजला गांव निवासी सोनू राय अपने गांव के ही किसान राम प्रपन्न यादव के साथ धान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लादकर गोंठा स्थित क्रय केंद्र पर ले गए थे। मंगलवार की शाम तक धान की तौल न होने पर सोनू राय घर वापस आ गए। सोनू के अनुसार उन्होंने क्रय केंद्र के गार्ड को अपने धान की देखभाल करते रहने को कहा था। बकौल सोनू गार्ड को देखभाल के एवज में मांगे गए रुपये तत्काल नहीं दे पाये। बुधवार को सुबह जब सोनू क्रय पर पहुंचे तो उनका तीन क्विंटल धान गायब मिला।
सोनू ने एसडीएम घोसी को फोनकर घटना की जानकारी दी। सोनू का आरोप है कि जब गार्ड को यह जानकारी मिली कि सोनू ने एसडीएम से उसकी शिकायत किया है तो वह ईंट लेकर सोनू को मारने के लिए दौड़ा लिया। आसपास रहे किसानों ने उसे जैसे तैसे गार्ड को रोका। गार्ड की हरकत की दुबारा शिकायत पर एसडीएम ने एसओ को फोन कर इस मामले को निपटाने को कहा।
विज्ञापन

पुलिस ने किसान और गार्ड दोनों को थाने बुलाया। किसान की शिकायत है कि उसने पुलिस को तहरीर दी तो कार्रवाई करने की बजाए एसओ ने गार्ड को ऐसी हरकत न करने की नसीहत देकर भगा दिया। किसान सोनू ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजकर जांच की मांग किया है। उधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि एसडीएम के निर्देश पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें