फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 लाख के गबन के आरोपी को ले गई उड़ीसा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे उड़ीसा निवासी एक व्यक्ति ने उड़ीसा प्रदेश में जमीन दिलाने के नाम पर चार लोगों से 50 लाख रुपये वसूल लिया। लेकिन उन्हें जमीन नहीं दिलवाया। उड़ीसा के कटक थाने में लोगों ने उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया। इस मामले में उड़ीसा प्रदेश से आई पुलिस शनिवार को आरोपी को उसकी कार सहित उसके घर से उठा ले गई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में किराए के एक मकान में महीनों रह रहे परशुराम कारंगो थाना नियारी जनपद कटक उड़ीसा का निवासी है। उस पर आरोप है कि युवक ने वहां के कुछ लोगों से जमीन देने के नाम पर लगभग 50 लाख रुपया गबन कर लिया और उन्हें जमीन नहीं दिलाया। लोगों के द्वारा अपने रुपये मांगने पर वह वहां से भाग आया। वह मुहम्मदाबाद गोहना में किराए के मकान में रहने लगा। इस मामले में पीड़ित मधु श्वेता मिश्रा पुत्री अनिल मिश्रा ने कटक जनपद स्थित थाने पर परशुराम युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
इसी मामले में शुक्रवार की देर रात उड़ीसा प्रदेश से आई चार सदस्यीय पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजीत और तीन कांस्टेबल मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा चौकी प्रभारी जगदीश कुमार सिंह के मदद से देर रात पुलिस ने मुकदमे में आरोपित युवक को चार पहिया ब्रेजा कार के साथ गिरफ्तार कर अपने साथ उड़ीसा ले गई। इस बाबत उड़ीसा प्रांत से आई टीम के प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि जमीन दिलाने के नाम पर युवक द्वारा चार लोगों से लगभग 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार था। पीड़ित ने कटक थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। इसे स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें