मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के भठिया गांव में शुक्रवार की सुबह एक वृद्धा की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की शिनाख्त भठिया गांव के सिंगारी देवी (75) पत्नी स्व. शिवनाथ के रूप में हुई। सिंगारी देवी शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के सीवान की तरफ गई थी। काफी देर बाद जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो परिजन और दूसरे लोग उसकी तलाश में निकले। जहां सिंगारी देवी का शव सीवान में एक पोखरी में उतराया मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद