फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवक ने महिला को मारा चाकू, हालत गंभीर, आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sat, 25 Dec 2021 06:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन मोड़ के पास शनिवार दोपहर युवक ने एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ आरोपी को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आई। घटना को अंजाम देने वाला आरोपी महिला की पहचान का है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घोसी कोतवाली क्षेत्र के गोधना निवासी रेशमा यादव(35) पत्नी स्व. वीरेंद्र घोसी में एक मिष्ठान भंडार पर काम करती है। रोज की तरह वह काम करने के बाद अपने घर जाने के लिए मधुबन मोड़ के तरफ जा रही थी। इसी बीच उसके यहां ऑटो चलाने का काम करने वाला युवक उसका पीछाकर वहां पहुंचा और उससे विवाद करने लगा।

जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक युवक ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला को घोसी के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसओ नागेश उपाध्याय ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर महिला पर आरोपी युवक ने हमला किया है। आरोपी महिला के यहां ऑटो चलाने का कार्य करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें