फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट जिला टापर सूर्यांश का इंजीनियर बनने का है सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में बीपीएस पब्लिक स्कूल के सूर्यांश सिंह ने 90.4 अंक प्राप्त कर जनपद में पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को रेखांकित किया है। कस्बे के भोला रोड निवासी सूर्यांश सिंह की इस सफलता से पूरे परिजनों सहित विद्यालय परिवार भी खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा है। सूर्यांश सिंह के पिता संजीव सिंह प्राथमिक विद्यालय कटघरा शंकर में सहायक अध्यापक हैं और वर्तमान में मऊ जनपद के रतनपुरा में एआरपी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं माता रिमी सिंह एक गृहिणी हैं। सूर्यांश वर्तमान में कोटा राजस्थान में इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं। सूर्यांश ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रबंधक राम नारायण सिंह व अपने दादा बी एन सिंह को दिया है। उसने बताया कि वह प्रतिदिन 10 से 12 घंटे की पढ़ाई करता था। विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर माहौल अच्छा होने के कारण उत्कृष्ट अंक प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को घोषित इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम मे संत कबीर इंटरमीडिएट कॉलेज चचाई पार के नीरज चौहान ने जनपद में 6वां, अम्बुज यादव ने 10वां तो वहीं सुभागी देवी इंटर कालेज मधुबन की अंजलि यादव ने 7 वां स्थान प्राप्त कर मधुबन तहसील क्षेत्र सहित पूरे जनपद का नाम रोशन करने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें