फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट वापसी के लिए यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट वापसी के लिए यात्रियों को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

मऊ। अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर ट्रेनों के रद्द होने के कारण टिकट काउंटर पर टिकट वापसी के लिए यात्रियों की काफी भीड़ रही। मऊ जंक्शन पर आरक्षित टिकट और सामान्य टिकट काउंटर पर टिकट वापसी को लेकर लंबी लाइन के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि ट्रेनों के निरस्त होने की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में यात्री एक साथ काउंटर पर पहुंच गए। आरक्षण केंद्र से लेकर सामान्य टिकट खिड़की पर यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। भीड़ और गर्मी के कारण यात्री परेशान दिखे। हालांकि शुक्रवार को देर शाम इसकी सूचना जारी कर दी गई थी, लेकिन जानकारी न होने के कारण स्टेशन पहुंचे यात्री ट्रेन की स्थिति जानने के लिए परेशान नजर आए। अलग-अलग रूटों की कुल 19 ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें