फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर हुए विवाद में युवकों में मारपीट , दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत में दो मुहल्लों में रहने वाले युवक गुरुवार की शाम को पहले फेसबुक के मैसेजर पर चैटिंग करके आपस में विवाद किए। इसके बाद एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंचकर मारपीट किए। बहस और मारपीट का मुद्दा विंध्वस की बरसी थी। मारपीट में घायल हुए दोनों पक्षों को उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया गया। बाद में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस एनसीआर दर्ज कर युवक को थाने लाई।
विज्ञापन

मधुबन बाजार के गुप्ता गली के हरिओम गुप्ता पुत्र अर्जुन और मधुबन के ही आईडिया टावर के पास के रहने वाले विकास यादव पुत्र लक्ष्मण यादव बीच बाबरी मस्जिद और मंदिर को लेकर फेसबुक पर चैटिंग के दौरान बहस हो गई। इस दौरान दोनों उत्तेजित हो उठे। दोनों गुप्ता गली के समीप मिलने की बात कह कर वहां पहुंच गये, तथा कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। इस मारपीट में हरिओम और विकास दोनों को चोटें आई।लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस घायल हरिओम की तहरीर पर विकास यादव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया। पुलिस विकास को हिरासत में लेकर थाने पर बिठा लिया। उधर विकास के पिता लक्ष्मण का कहना है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई कर रही है। क्योंकि मारपीट में उसके बेटे को काफी चोटें आई हैं। उसके दांत टूट गए हैं। पुलिस उसका इलाज नहीं करा रही, सुबह से ही उसे थाने पर बिठा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें