फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार चालक ने रौंदा राहगीर, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूंपल गांव में एक कार चालक ने राहगीर को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। दुर्घटना में कार राहगीर को टक्कर मारने के बाद काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गई और उसके बाद बीच सड़क पर पलट गई। दिनेश कुमार निवासी गांव छल्ल ग्राम पंचायत धनियारा जिला हमीरपुर अपनी कार में नादौन से हमीरपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान भूंपल गांव में एनएच-70 किनारे पैदल जा रहे बिहारी लाल निवासी दोहल ग्राम पंचायत रैल को उसने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद कार चालक काफी दूरी तक बिहारी लाल को घसीटता हुआ ले गया और उसके बाद कार पलट गई। राह चलते लोगों ने बड़ी मुश्किल से घायल को कार के नीचे से निकाला। लोगों ने 108 एंबुलेंस से कार चालक तथा राहगीर को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जबकि राहगीर बिहारी लाल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नादौन महिंद्र सिंह परमार ने कहा कि कार चालक का मेडिकल करवा लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें