फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभर समाज को बांटने की साजिश : भीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित आंबेडकर भवन में बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने राजभर समाज को अन्य पार्टियों से अधिक सम्मान दिया है। कुछ लोग इस समाज को बाटंने की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजभर समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा। एक जुट होकर बसपा के साथ रहकर अपनी शक्ति का प्रर्दशन करना है। जिससे की उनका और पार्टी की मुखिया को आगामी विधानसभा चुनाव को जीतकर मुख्यमंत्री बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजीव कुमार राजू ने कहा कि बसपा गरीब, दलित, शोषित, अल्पसंख्यक और सर्वसमाज के गरीब लोगों के हित के लिए काम किया है और आगे भी करेगी। इस दौरान डा. धर्म सिंह गौतम, अश्वनी कुमार, अजय साहू, सुरेंद्र राजभर, त्रिलोकी राजभर, हेमंत मौर्य, जयराम चौहान, किशोर कुमार, प्रेमचंद व दयानंद सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें