मथुरा। कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगवाने के बाद रविवार को एक सैन्य अधिकारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। सैन्य अफसर कॉलोनी में रहने वाले 44 वर्षीय मेजर का तीन दिन पूर्व सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। वेटरनेरी विश्व विद्यालय की कोरोना लैब से आई आयी रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सैन्य अधिकारी ने कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाईं थीं। रविवार की सुबह वेटरनेरी कॉलेज स्थित लैब से उनकी कोरोना पॉजिटिव जांच आने के बाद स्वास्थ्य विभाग नेसैन्य क्षेत्र स्थित क्वार्टर में होम आईसोलेट किया है।
वहीं पर उन्हें चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। मेजर की पत्नी भी 14 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिली थीं। स्वास्थ्य विभाग उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच कर रहा है। वह हाल ही में ऊधमपुर से आयी थीं। स्वास्थ्य विभाग इनके संपर्क में आये अन्य लोगों की भी जानकारी हासिल कर रहा है।