गोवर्धन (मथुरा)। दिवाली पर चार नवंबर को गिरिराजजी के प्रमुख मंदिरों एवं मानसी गंगा के घाटों पर भव्य दीपदान किया जाएगा।
गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मानसी गंगा गिरि की पौड़ी घाट पर शाम छह बजे मंदिर रिसीवर उमाकांत चतुर्वेदी द्वारा दीपदान किया जाएगा। 5 अक्तूबर को सायं चार बजे गिरिराजजी के विग्रहों का विशेष शृंगार किया जाएगा। छप्पन भोग एवं अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। गिरिराज दानघाटी मंदिर एवं गिरिराज पर्वत पर सेवायत मथुरा प्रसाद कौशिक एवं पवन कौशिक द्वारा 4 अक्तूबर सायं 6 बजे दीपदान एवं 5 अक्तूबर की शाम अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा।
मानसी गंगा के सूरज घाट पर शाम छह बजे नगर पंचायत अध्यक्ष खेम चंद शर्मा दीपदान करेंगे। मंदिर देवकीनंदन, राधा श्यामसुंदर मंदिर, रामानंद आश्रम, रामबाबा आश्रम, रामधाम त्यागी आश्रम, चकलेश्वर महादेव, सीताराम निर्मोही अखाड़ा आदि में दीपदान किया जाएगा। गिरिराज मुखारबिंद जतीपुरा, मदन मोहन जी, खिन्नी आश्रम, मानसी गंगा स्थित देवकीनंदन महाराज, किशोरी श्याम मंदिर, चैतन्य महाप्रभु आदि मंदिरों में 5 अक्तूबर को अन्नकूट का आयोजन किया जाएगा। संवाद