फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डीएम आफिस में फर्साधारी संदिग्ध ने मचाया उत्पाद, होमगार्ड चुटैल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डीएम कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब फरसाधारी संदिग्ध व्यक्ति ने रोके जाने पर सुरक्षा कर्मचारियों पर ही फरसा लहरा दिया। बमुश्किल से उसे नियंत्रित किया गया। इस दौरान होमगार्ड के हाथ में चोट लग गई। चौकी पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद कलक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक सहित अन्य आयोजनों का दौर चल रहा था। इसमें विधायकों के साथ डीएम सहित विभिन्न विभागों के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इसी दरम्यान शाम करीब चार बजे एक संदिग्ध व्यक्ति जिलाधिकारी कार्यालय में फरसा के साथ प्रवेश कर गया। उसने फरसा के मुख्य हिस्से को पॉलीथिन में छुपा रखा था।
इस दौरान उसने डीएम से मिलने की इच्छा जताई। वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे रोकते हुए कहा कि इस वक्त कार्यालय में साहब नहीं हैं, तो वह गलत बोलने लगा। कार्यालय में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान फरसा से होमगार्ड के हाथ में मामूली चोट लग गई। संदिग्ध पटना बिहार का बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें