मथुरा। पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल प्रदीप माथुर ने गुजरात के उद्योगपति और अडानी के निजी नियंत्रण वाले बंदरगाह से अरबों की हेरोइन तथा ड्रग्स बरामदगी को देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा करार दिया है। उन्होंने कहा कि गुजरात के बंदरगाह पर अडानी के नियंत्रण के पोर्ट पर 22000 करोड़ की हेरोइन, ड्रग्स और अफीम पकड़ी गई है जो वहां 2 कंटेनर में मिली है।
पूर्व विधायक प्रदीप ने कहा कि ऐसी आशंका है कि इसके पहले भी हेरोइन का यह अवैध कारोबार लगातार भारत में संचालित होता आ रहा था। ड्रग्स की बड़े पैमाने पर यह बरामदगी भारतीय युवाओं के स्वास्थ्य के लिए उड़ता हिंदुस्तान बनाने का पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान की गहरी खतरनाक साजिश का हिस्सा है।
उन्होंने सवाल उठाया है कि लखनऊ और मुंबई सहित देश के कई एयरपोर्ट अडानी को दिया गया है। इससे क्या भाजपा बताएगी कि उसका व्यक्तिगत संबंध राष्ट्रहित से ज्यादा बड़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि वह अडानी के खिलाफ तत्काल मुकदमा कायम कर इसकी निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के दो जजों की बेंच की निगरानी में सीबीआई से कराए। संवाद