फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से राष्ट्रीय आजीविका से जुड़ीं महिलाओं से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय आजीविका से जुड़ी हुई महिलाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से कहा कि इन समूहों के माध्यम से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं, सदियों से वे पुरुषों के आधीन रही हैं, आज इस समूह से जुड़कर महिलाएं तेजी के साथ आत्मनिर्भर हो रही हैं।
विज्ञापन

पीएम ने महिलाओं ने इस समूह से जुड़कर प्राप्त हुई उपलब्धियों से उनको अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस तरह इस समूह से जुड़कर तेजी के साथ बदलाव आया है। विधायक बलदेव पूरन प्रकाश/प्रभारी जिलाधिकारी नितिन गौड़ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता की एवं संबोधित किया। कहा कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनें एवं अपनी आय को दुगना करें। स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत और महिलाओं को रोजगार दें।
डॉ. गौड़ ने बताया कि सभी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ स्वयं सहायता समूह को दिए जाएंगे। जो स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य करेंगे, उनको चयनित कर सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर पंचायत में बीसी सती नियुक्त होनी हैं। विधायक ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फिंगर प्रिंट डिवाइस वितरण की। इस मौके पर उपायुक्त स्वत रोजगार दुष्यंत कुमार एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें