फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शनिवार शाम से वृंदावन में बाहरी वाहनों का प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षय तृतीया पर वृंदावन में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है। 30 अप्रैल (शनिवार) की शाम से लेकर चार मई की सुबह तक बड़े और चार पहिया वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को संभावित ईद की होने वाली छुट्टी के मद्देनजर होने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने यह व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन

वर्ष में एक बार होने वाले ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के चरण और सर्वांग दर्शन में भीड़ होने की संभावना है। यह ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर का बड़ा आयोजन होगा। संभावना जताई जा रही है कि इस बार लगभग पांच लाख से अधिक श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने की अभिलाषा लिए पहुंचेंगे। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि शनिवार की शाम सेे यह व्यवस्था लागू होगी। अक्षय तृतीया तीन मई की है।
विज्ञापन

यह रहेगी नई व्यवस्था
- राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा।
- जैंत वाले नए रोड से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर के समीप और गांव सुनरख मोड़ पर ही रोक दिया जाएगा।
- मथुरा से आने वाले बड़े और चार पहिया वाहन पागल बाबा के समीप सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन दारुक पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे, यह व्यवस्था चार मई की सुबह तक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें