फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गिरिराज तलहटी में निर्माण कार्य स्वीकार नहीं : एनजीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम गिरिराज परिक्रमा मार्ग के किनारे परिक्रमार्थियों की सुविधा के लिए शौचालय निर्माण कराना चाहता है। इसके लिए निगम की ओर से स्टैंडिंग काउंसिल पिंकी आनंद ने एनजीटी में दलीलें दीं। जिसे कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि गिरिराज तलहटी रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में आता है, जिसके लिए फॉरेस्ट क्लियरेंस होना अनिवार्य है, नियमों के अनुसार प्रार्थनापत्र दाखिल नहीं किया गया है तथा न्याय संगत न होने के कारण खारिज होने योग्य है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कार्यकारी संस्था राजकीय निर्माण निगम ने गिरिराज पर्वत की तलहटी में शौचालय, पीने के पानी के लिए वाटर कियोस्क और अन्य निर्माण कार्य कराने के लिए एनजीटी कोर्ट के समक्ष प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने बताया कि गिरिराज परिक्रमा संरक्षण संस्थान की ओर से याचिकाकर्ता आनंद गोपाल दास व सत्य प्रकाश मंगल की याचिका पर एनजीटी में सुनवाई हुई थी। जिसमें राजकीय निर्माण निगम की निर्माण कार्य की मांगों को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें