फिरोजी जरि हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते ठाकुर राजाधिराज।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे हिंडोला महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को राजाधिराज ने फिरोजी जरि हिंडोला में विराजकर भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी की छटा बरबस ही भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि सायंकाल 4:45 से 5:15 तक फिरोजी जरि हिंडोला में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंगलवार को ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज गुलाबी मखमल हिंडोला में विराजेंगे।
यह दर्शन 4:45 से 5:15 तक खुलेंगे और जिस दिन हिंडोला का कार्यक्रम होगा, उस दिन शयन के दर्शन 6:15 से सायंकाल 7 बजे तक होंगे। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार, राजीव अधिकारी, लक्ष्मण प्रसाद पाठक समाधानी, राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, रोकडिया सत्यनारायण भंडारी, बनवारीलाल व अमित चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।