फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini in Auto: ऑटो में बैठी हेमा मालिनी, लोगों से पूछा हालचाल; जानी वृंदावन की समस्याएं

Fri, 19 Jul 2024 09:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण गुरुवार शाम को किया गया था। हेमा मालिनी के साथ नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षद, स्थानीय लोग थे।
विज्ञापन
वृंदावन में लोगों से हाल चाल जानती हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उनका नया अंदाज देखने को मिला। वह ऑटो में सवार थीं। लोगों से हाल-चाल पूछ रहीं थीं। इसके अलावा वृंदावन की समस्याओं को भी देख रहीं थीं।

विज्ञापन

सांसद हेमा मालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि यह निरीक्षण गुरुवार शाम को किया गया था। हेमा मालिनी के साथ नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय पार्षद, स्थानीय लोग थे। केसी घाट से सांसद ऑटो में सवार हुईं। परिक्रमा मार्ग होते हुए सुनरख रोड तक का उन्होंने निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

इस दौरान लोगों से बातचीत की। स्थानीय लोगों ने समस्याएं बताईं। इसके अलावा बाहर से आए श्रद्धालुओं से भी उन्होंने बातचीत की। अपने बीच हेमा मालिनी को ऑटो में बैठा देख लोग अचंभित हो गए। इस दौरान हेमा मालिनी को सबसे अधिक परिक्रमा मार्ग पर महिला शौचालय की समस्या लगी। अन्य समस्याओं को भी देखा। नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में आदेशित किया है कि वह समस्याओं का समाधान कर उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें