फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव के बाद फायरिंग...तीन लोगों को लगी गोली, एक दर्जन से अधिक घायल

Fri, 19 Jul 2024 06:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के महावन में पैसों के लेन देन को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी। तीनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
मथुरा में बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के महावन में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। पहले दोनों ओर से पथराव हुआ। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। बवाल में एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके साथ ही बवाल पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। पुलिस बवाल करने वालों की धरपकड़ में लगी हुई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

महावन थाना क्षेत्र के गांव नवीपुर में दो पक्षों में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान एक पक्ष ने हथियार निकाल लिए। जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। कई राउंड गोलियों चलीं। गोली लगने से रामवीर पुत्र कीर्तराम, शंकर पुत्र विजेंद्र और मोहन सिंह पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा।  गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें