उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवती की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। हादसे माइल स्टोन 87 और 92 के समीप हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन को सूचना दी गई है।
ट्रक में पीछे से जा घुसी कार
बाराबंकी जिले के टिकैत नगर थाना क्षेत्र के ताड़ा निवासी लवकेश, गीता, सीता, पूनम कार से आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए दिल्ली जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन-92 के समीप कार चला रहे लवकेश को झपकी आ गई। इसके चलते कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी।