बस स्टॉप पर किशोरी मृत मिली
टाउनशिप(मथुरा)। थाना रिफाइनरी के रिफाइनरी नगर बस स्टॉप पर एक किशोरी का शव शनिवार रात मिला। शव की शिनाख्त 15 वर्षीय मनिया पुत्री होरीलाल के रूप में हुई। मृत किशोरी की मां गुड्डी रिफाइनरी के सर्वेंट क्वार्टर रहकर झाड़ू-पोछा करती है।
किशोरी की मौत की सूचना पर घर वाले, आसपास के लोग और रिफाइनरी पुलिस की टीम पहुंची। लोगों ने करंट से मौत की आशंका जताई है। देर रात लोगों को जुटता देखकर फरह, हाईवे और सदर थाने की पुलिस भी बुला ली गई। एसपी सिटी एसपी सिंह और सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह भी मौके पर पहुंचे। नियमानुसार कार्रवाई व मदद का भरोसा देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं रिफाइनरी की प्रवक्ता ने बताया कि हमने बस स्टॉप का सेट चेक कराया है। उसमें करंट नहीं था।