फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

Wed, 16 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बागबहादुर इलाके में अमरनाथ स्कूल के पास एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक गुजरात में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन


कानपुर के दर्शनपुरवा निवासी संजय कुमार शर्मा (39) पुत्र आरएन शर्मा को मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने अमरनाथ स्कूल के निकट मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन किनारे घूमते देखा था। लोगों ने उनकी मंशा भांप ली और पूछताछ करने लगे। संजय ने लोगों को बताया था कि उनकी ससुराल आगरा में है और पत्नी मथुरा के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। एक साल पहले ही शादी हुई है और बीते छह माह से परिवारमें कलह के कारण वे परेशान हैं।

इस पर लोगों ने उन्हें समझाया और घर जाने की सलाह दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समझाने पर संजय नए बस अड्डा की ओर चले गए थे। सुबह करीब 11 बजे लगभग वह फिर से आए और रेलवे लाइन पर लेट गए। इस दौरान ट्रैक पर ट्रेन आने से कटकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर बागबहादुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव के पास मिले मोबाइल और कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त की। इसके बाद परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना पर शाम को संजय के परिवारीजन मथुरा आए और पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


संजय के भाई और बागबहादुर चौकी प्रभारी ने बताया कि संजय गुजरात के राजकोट से पत्नी से मिलने के लिए छुट्टी लेकर आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें