ब्रजेश मावी हत्याकांड और जेल में गैंगवार के मामले में 14 आरोपियों की मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। मामले में आरोपी राकेश चौधरी भरतपुर से नहीं आ सके।
10 सितंबर, 2014 को मथुरा से भाजपा नेता प्रमोद चौधरी और गोपाल यादव के साथ गए ब्रजेश मावी की हाथरस में राजेश टोंटा के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वहीं 17 जनवरी को जिला जेल में राजेश टोंटा और ब्रजेश मावी गैंग के सदस्यों के बीच गैंगवार हुई थी। दोनों मामलों में नामजद दीपक मीणा, राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजू ठाकुर प्रधान, श्यामू, गोपाल शर्मा, गोपाल यादव, राजू शर्मा, बिट्टू, लॉरेंस बॉस, गुड्डन शर्मा, नईम और प्रमोद चौधरी की कोर्ट में पेशी हुई।
अलीगढ़, मथुरा और आगरा से इनको कड़ी सुरक्षा में पेशी पर लाया गया। मथुरा कोर्ट में पेशी के दौरान भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, कोतवाली, सदर बाजार, गोविंद नगर थाने की पुलिस और स्वाट टीम सुरक्षा में जुटी रही।