फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद पर फांसी लगाई, बचा

Wed, 06 May 2015 12:01 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय सुबोध गुप्ता ने मंगलवार की सुबह पत्नी से विवाद होने पर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिवार वालों ने सुबोध को फांसी के फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाला सुबोध गल्ला मंडी में एक आढ़त पर मुनीम है। सुबोध की पत्नी के मुताबिक सुबह करीब नौ बजे वह शराब के नशे में घर आए और उसे बुलाने लगे। उस वक्त सुधा बर्तन साफ कर रही थी। नहीं आने पर सुबोध ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सुबोध ने सुधा की पिटाई कर दी। इसके बाद सुबोध कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। सुधा ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आहट नहीं हुई। दरवाजे की दरार से सुधा ने अंदर झांका तो सुबोध फांसी पर लटकने की कोशिश कर रहा था। सुधा के शोर मचाने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर सुबोध को फांसी के फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक सुबोध की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें