थाना सदर बाजार क्षेत्र में सोमवार देर रात हुई टेंपो चालक जितेंद्र कुमार की हत्या के मामले में गांव मुरसेनियां थाना राया के चार लोगों को नामजद किया गया है।
सोमवार की रात 10 बजे थाना सदर बाजार के गांव औरंगाबाद स्थित एक मकान में किराए पर रह रहे टेंपो चालक जितेंद्र उर्फ जीतो (30) निवासी गांव मुरसेनियां की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने सुबह जितेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी ने बताया कि मामले में जितेंद्र के रिश्तेदार सत्येन्द्र ने गांव मुरसेनियां निवासी राजेश, हरेन्द्र, बॉबी उर्फ जितेन्द्र और गजेन्द्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी सिटी ने बताया कि पूर्व में जितेंद्र पर गांव की एक महिला को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा था। तभी से गांव के लोगों से उसकी रंजिश चल रही थी।