फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगल-बगल दफनाए गए मां-बेटी के शव

Tue, 03 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
शव दफनाने को कवर खोदते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कमालगंज। डकैती के दौरान मां-बेटी की हुई हत्या के बाद मंगलवार को दोनों के शवों को आसपास कब्र खोदकर दफनाया गया। यह देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जीरागौर निवासी अब्दुल शमीम के घर पर रविवार रात सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों के जेवर और नगदी लूट ली थी।

लूटपाट के दौरान बदमाशों ने अब्दुल शमीम को सरिया मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी पत्नी मशबरी बेगम और बेटी महरोज की हत्या कर दी थी।

इस जघन्य वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह मां-बेटी के शवों को परिवार के लोग घर लेकर पहुंचे।

वहां से परिजनों के साथ काफी संख्या में लोग मां-बेटी के शव लेकर सैयद बाबा वाली मजार पर पहुंचे।

आसपास कब्रें खोदकर मां-बेटी के शवों को दफनाया गया। यह देख वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति अपने आंसू नहीं रोक सका। लोग इस ह्रदयविदारक घटना से दुखी हैं।

लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि कोई भला इतना निर्दयी कैसे हो सकता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें