फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों को मिले मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिना मौसम बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर रालोद सड़कों पर उतरा। डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ५० हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की आवाज बुलंद की। एकजुट होकर सभी ने डीएम को को मांगपत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख के नेतृत्व में मंगलवार को रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन करते हुए दो दिन हुई बिन मौसम बारिश के कारण किसान की बर्बाद फसल का मुआवजा दिए जाने की आवाज बुलंद की। राज्यपाल को नामित ज्ञापन डीएम नवनीत सिंह चहल को सौंपकर किसानों को मुआवजा दिए जाने के साथ ही डीजल, पेट्रोल और रसोईगैस की कीमत कम करने के अलावा किसान का बिजली बिल माफ किए जाने की मांग की।
रालोद पदाधिकारियों ने कहा कि धान की फसल पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। कटी हुई फसल पानी में डूब गई है। कर्ज में डूबा किसान पूरी तरह से हताश हो चुका है। अगर जल्द मुआवजा नहीं दिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, गौरव मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, पूर्व जिला महासचिव जयवीर सिंह, रालोद नेता योगेश नौहवार, रविंद्र नरवार, रामवीर सिंह भरंगर, राजपाल भरंगर, मुकेश प्रधान, सचिन भैंसारा, रोहित प्रताप, हरवीर सिंह, उमेश चौधरी, हरवीर नाहरवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें