टैंटीगांव। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग का जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष चौ. निहाल सिंह आर्य की अध्यक्षता में ब्रज माखन इंटनेशनल स्कूल में किया गया। मुख्य अतिथि देवेँद्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हम प्रदेश में पिछड़ों के बल पर सरकार बनाएंगे। अबकी बार 350 के पार सीट आएंगी।
उन्होंने कहा पहले की सरकार जमीन घेरती थी। योगी जी की सरकार उसी जमीन पर गरीबों को घर दे रही है। योगी सरकार ने गुंडा माफियों को जेल भेजा है या रेल से देश छोड़ कर जान बचाने भाग गए। महिलाओं को सम्मान दिया है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, जिला महामंत्री महीपाल सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री बबलू लोधी व जिला प्रभारी क्षेत्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अमर सिंह पौनिया, डॉ. आरपी सिंह, राजेश चौधरी, एसके शर्मा, विधान सभा प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री कप्तान सिंह ठेंनुआ, महानगर अध्यक्ष दीपक गोला, भरत राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भुवन भूषण कमल राष्ट्रीय जिलाध्यक्ष महिला कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा चौ. अजीत सिंह, सरपंच गजेंद्र सिंह गूजर, मंडल अध्यक्ष दिनेश आचार्य, मंडल अध्यक्ष ओबीसी राजेश बघेल, मोर्चा प्रभारी सुमित शर्मा आदि मौजूद थे।