फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों के परिजनों ने राधाकुंड में किया दीपदान

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। नए साल २०२२ के स्वागत और बीते साल २०२१ की विदाई को लेकर गिरिराज तलहटी में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। राष्ट्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना के लिए देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों के परिवारीजन राधाकुंड पहुंचे। राधा-श्याम कुंड संगम व अन्य घाटों पर राधारानी की विशेष आराधना के साथ बाल योगेश्वर महाराज के सानिध्य में 11 हजार दीपों के साथ दीपदान किया गया।
विज्ञापन

संगम घाट पर गिरिराज जी का पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। बढ़ती ठंड श्रद्धालुओं की आस्था को नहीं रोक पा रही है। दिल्ली से आई शहीद सैनिक की पत्नी नीलम ने बताया कि वे हर वर्ष राधारानी की शरण में आकर देश से आतंकवाद मुक्ति की कामना करती हैं। जम्मू-कश्मीर से आए शहीद सैनिक के परिजन अनुराधा ने बताया कि ठाकुरजी से प्रार्थना है कि आने वाला साल खुशियों से भरा हो।
अपनी बुराइयों के साथ पुराने वर्ष को विदा करें। संत बाल योेेेगेश्वर दास बद्रीनाथ वालों ने कहा कि पुराने वर्ष को विदा करें, लेकिन अपनी बुराइयों के साथ और नए साल में अच्छा करने का संकल्प लेकर आगे बढ़े। धर्मशाला व गेस्ट हाउसों में यात्री पहुंच रहे हैं। गिरिराज जी की परिक्रमा में यातायात प्लान के तहत वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें