फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

१५ केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अगले माह आयोजित होने जा रही बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए जनपद में १५ केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों के प्रत्येक परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक और विवि ने ऑब्जर्वर की तैनाती की है।
विज्ञापन

इस बार प्रदेश में बीएड की प्रवेश परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की ओर से निभाई जा रही है। छह जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए जनपद स्तर पर प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा से जुडे़ सभी केंद्र व्यवस्थापकों को रुहेलखंड विवि से मिले दिशा निर्देशाें से अवगत करा दिया गया है। जनपद में इस परीक्षा में ७२ सौ से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के विभागीय नोडल अधिकारी बीएसए डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। पीने के लिए पानी और शौचालय के साथ दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ऑब्जर्वर की तैनाती की व्यवस्था है। जिला प्रशासन के स्तर से सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जानी है। परीक्षा केंद्रों की सूची प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें